राज्य स्थापना दिवस पर, यादव ने विकसित और आत्मनिर्भर मप्र के लिए विजन डॉक्यूमेंट जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को राज्य के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर विकसित मध्यप्रदेश विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। इसे उन्होंने मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का खाका बताया।

यादव ने यहां रवींद्र भवन में अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम में कहा, हम स्थापना दिवस पर न केवल राज्य की उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं, बल्कि अगले 25 वर्षों के कार्यकाल की शुरुआत भी कर रहे हैं।

न्होंने कहा कि पिछले दो सालों में एक विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव रखी गई है, और राज्य ने औद्योगिक विकास, रोज़गार सृजन, निवेश प्रोत्साहन और बुनियादी ढांचा निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस गति से मध्यप्रदेश भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक बन जाएगा।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, यादव ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट लोगों की भागीदारी से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अगले दो दशकों में एक मज़बूत, आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के लिए एक खाका’ है।

प्रमुख खबरें

AAP को बड़ा झटका, चंडीगढ़ महापौर चुनाव से पहले दो पार्षद भाजपा में शामिल, अमित शाह से मुलाकात की संभावना

Honeymoon Destinations 2026: रोमांटिक हनीमून का सपना, 2026 में इन खूबसूरत जगहों पर बिताना खास पल, बजट भी जानें

Jammu-Kashmir में सीमा पार की चाल और भीतर से मिल रही चुनौतियों को दिया जा रहा है तगड़ा जवाब

हम साथ आए हैं, हमेशा साथ रहने के लिए, उद्धव-राज ने किया ऐलान- मुंबई का महापौर मराठी ही होगा