महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजनाथ ने किया ‘गांधी संकल्प यात्रा’ का शुभारम्भ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

लखनऊ। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में आयोजित ‘‘गांधी संकल्प यात्रा’’ में रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि दोनों हमारे देश की महान विभूतियां हैं। राजनाथ ने कहा, संयुक्त राष्ट्र में एक सत्र केवल महात्मा गांधी पर था जिसमें अलग अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अपने विचार रखे। इसी सत्र में देश के प्रधानमंत्री ने भी ऐतिहासिक सम्बोधन दिया था। महात्मा गांधी जी की मान्यता केवल भारत की सीमा तक ही समिति नहीं थी बल्कि उनकी मान्यता पूरी दुनिया में रही है और आज भी पूरी दुनिया उनके विचारों से प्रभावित है।  

इसे भी पढ़ें: आतंक को रोकने में असमर्थ पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है ब्लैकलिस्ट: राजनाथ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष में देश को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त’ बनाने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा,  मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा के सभापति हृदय नारायण दीक्षित एवं राज्य सभा के सभापति को बधाई देना चाहता हूं जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर लगातार 36 घण्टे चलने वाले सत्र का आयोजन कर इतिहास रच रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?