निर्वाचन आयोग की सलाह पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कूचबिहार का दौरा रद्द किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

कोलकाता। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की सलाह पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को कूचबिहार का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया। बोस का कहना था कि इस दौरान उनका इरादा मतदान प्रक्रिया की ‘‘निगरानी’’ करने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘राज्यपाल के कार्यालय का राजनीतिकरण’’ करने का प्रयास किया जा रहा है। बोस ने कहा कि वह किसी को भी उनका इस्तेमाल ‘‘राजनीतिक शतरंज की बिसात पर मोहरे’’ के रूप में नहीं करने देंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में ‘AAP’ के साथ समन्वय के लिए समिति गठित करेगी कांग्रेस

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक निहितार्थों के कारण, मैं आज उत्तर बंगाल की अपनी यात्रा रद्द कर रहा हूं।’’ सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पूर्व संध्या पर कूचबिहार का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द करने की सलाह दी थी क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। कूचबिहार में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है और चुनाव प्रचार पर रोक संबंधी 48 घंटे की अवधि बुधवार शाम से शुरू हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं

इस बार भी मोदी नहीं जाएंगे UNGA, Jaishankar ही संभालेंगे मोर्चा, क्या Trump से आमना-सामना नहीं चाहते PM?

100% टैरिफ वाला दांव फ्लॉप शो! भारत ने रूस के साथ मिलकर अब कौन सी बड़ी डील कर ली, भड़के ट्रंप