सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के आरोपों पर रिया चक्रवर्ती ने कहा, सत्यमेव जयते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के उनके परिवार के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सच सामने आ ही जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। राजपूत की मौत के एक महीने से अधिक समय बाद उनके पिता ने मंगलवार को पटना में उनकी करीबी दोस्त रहीं रिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रिया ने अपने वकीलों के माध्यम से जारी एक वीडियो में बयान दिया कि उन्हें कानून पर भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भगवान पर और कानून पर पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर मेरे बारे में तमाम खराब बातें कही जा रही हैं। मैं अपने वकीलों की सलाह पर उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाह रही क्योंकि मामला अदालत में है। सत्यमेव जयते। सच सामने आएगा।’’ राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के इरादे से मई, 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती गांठ ली थी।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन