होली के दिन संभल की शाही जामा मस्जिद में ढाई बजे होगी जुमे की नमाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2025

उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने बुधवार को घोषणा की कि होली के कारण 14 मार्च को शुक्रवार की नमाज अपराह्न ढाई बजे होगी। उन्होंने कहा कि मस्जिद की रंगाई-पुताई और जीर्णोद्धार का काम कल से शुरू हो जाएगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे तत्व हर समुदाय में मौजूद होते हैं। मस्जिदों को तिरपाल से ढकने के प्रशासन के कदम के बारे में अली ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भी मस्जिदों को इसी तरह से ढका गया था और इस साल भी प्रशासन और पुलिस ने इसी तरह की सावधानियां बरती हैं।

अली ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शाही जामा मस्जिद की रंगाई पुताई के मुद्दे पर कहा कि मस्जिद के मुख्य द्वार से काम शुरू होगा। चूंकि, होली के रंगों से बचाने के लिए मस्जिद के पीछे की दीवारों को तिरपाल से ढक दिया गया है, इसलिए उस क्षेत्र में पेंटिंग त्योहार के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम की देखरेख में की जाएगी।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार