सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बहुत जल्द चले गए....

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेता थे जो बहुत जल्दी इस दुनिया को छोड़कर चले गए। सुशांत की मौत से स्तब्ध मोदी ने कहा कि मनोरंजन जगत में राजपूत की तरक्की ने कई लोगों को प्रेरित किया। राजपूत रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लटके मिले थे। वह 34 साल के थे।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। यहां जारी अपने शोक संदेश में, मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राजपूत ने अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल किया और कम उम्र में उनके निधन से फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि राजपूत और सारा अली खान अभिनीत फिल्म केदारनाथ की शूटिंग उत्तराखंड में हुई थी। यह फिल्म वर्ष 2013 में राज्य में आई प्रलयंकारी बाढ की विभीषिका की पृष्ठभूमि पर आधारित थी जिसमें राजपूत ने एक मुस्लिम पोर्टर का किरदार निभाया था।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार