अंपायर के फैसले पर बोले कोहली, ''हम IPL खेल रहे हैं, क्लब क्रिकेट नहीं''

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

बेंगलुरू।मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आखिरी गेंद को नो बॉल नहीं दिये जाने से निराश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के अंपायरों को आंखें खुली रखने की सलाह दी जिसका समर्थन विरोधी कप्तान रोहित शर्मा ने भी किया। मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को खेले गये इस मैच को छह रन से जीता लेकिन कोहली और रोहित दोनों ने मैच के दौरान अंपायरिंग के स्तर की आलोचना की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आखिरी गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी। मुंबई इंडियन्स के लसिथ मलिंगा की गेंद पर शिवम दुबे ने लॉन्ग ऑन शॉट खेला। हार की निराशा के कारण क्रीज पर मौजूद दोनों बल्लेबाज रन के लिए नहीं दौड़े, लेकिन रीप्ले में साफ दिखा की मलिंगा का पैर क्रीज से बाहर था और यह नोबोल थी, किंतु अंपायर एस. रवि ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

अगर अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया होता तो बेंगलुरु की टीम को फ्री हीट मिलता और स्ट्राइक पर अनुभवी एबी डिविलियर्स होते जो शानदार लय में थे और 70 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसा होने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर इस मैच को जीत सकता था। कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘हम आईपीएल के स्तर पर खेल रहे हैं, यह कोई क्लब क्रिकेट नहीं है। अंपायरों की आंखें खुली होनी चाहिए, यह बड़ी नो-बॉल थी। आखिरी गेंद पर यह निराशाजनक फैसला था। अगर इस तरह के फैसले आते हैं तो मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। अंपायर को वहां अधिक चौकना और सजग रहना चाहिए था।’’

इसे भी पढ़ें: IPL के एक या दो मैचों में बाहर बैठ सकते हैं कोहली

खास बात यह है कि रवि कई वर्षों से आईसीसी के एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर हैं।रोहित ने भी मैचके दौरान अंपायरिंग के स्तर की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘इमानदारी से कहूं तो मुझे मैदान से बाहर जाने के बाद पता चला कि वो एक नो बॉल थी। ऐसी गलतियां खेल के लिए अच्छी नहीं हैं। जीतना और हारना मायने नहीं रखता। यह (गलती) क्रिकेट के खेल के लिए अच्छा नहीं है।’’ रोहित ने मैच के दूसरे अंपायर सी नंदन की ओर इशारा करते हुए कहा कि 19वें ओवर में उनकी टीम के खिलाफ भी गलत फैसला दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले वाले ओवर (19वें ओवर) में जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे तब एक गेंद को वाइड दिया गया था जो कि वाइड नहीं थी।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal