RJD के स्थापना दिवस पर तेज प्रताप ने इशारों-इशारों में बयां किया दर्द, कहा- मुझे देर क्या हुई तेजस्वी ने बाजी मार ली

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2021

राष्ट्रीय जनता दल अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में वर्षों बाद ये कार्यक्रम आयोजित हुआ है। जिसकी शुरुआत भी खुद आरजेडी सुप्रीमो ने की। अपने पुराने मित्र रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए लालू ने कार्यक्रम के दौरान अपने बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी की तारीफ की है। वहीं, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में अपनी टीस को भी बयां करने की कोशिश की और तेजस्वी और जगदानंद को मजाकिया लहजे में निशाने पर भी लिया। 

इसे भी पढ़ें: तीन साल बाद कार्यकर्ताओं को लालू ने किया संबोधित, मोदी-नीतीश सरकार पर साधा निशाना

 तेजप्रताप यादव ने आरजेडी के सामने एक सुझाव रखा कि जिलों में मरीजों के देखभाल के लिए एक गाड़ी अध्यक्षों के पास होनी चाहिए। जब आरजेडी की गाड़ी हर जिले में मुहैया कराने का सुझाव दिया तो इस सुझाव में समर्थन के लिए उन्होंने सामने मौजूद लोगों से हाथ खड़ा करने की अपील की। वहीं, तेजस्वी के ठीक बगल में बैठे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह झपकी ले रहे थे। तेजप्रताप ने व्यंग करते हुए कहा कि लगता है जगदानंद चाचा इस प्रस्ताव के समर्थन में नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर