तीन साल बाद कार्यकर्ताओं को लालू ने किया संबोधित, मोदी-नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Lalu
अंकित सिंह । Jul 5 2021 2:48PM

तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने वर्तमान सरकार पर भी जमकर हमला किया।

राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे है। पार्टी धूमधाम से अपना रजत जयंती कार्यक्रम मना रही है। इसी के तहत आज लंबे अरसे बाद पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने वर्तमान सरकार पर भी जमकर हमला किया।

अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजद का भविष्य उज्जवल है और निकट भविष्य में देश को हम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने चार पांच प्रधानमंत्रियों को देखा है और बनाने में सहयोग किया।। केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहां के कोरोना के बद महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। जहाज और रेल जैसी चीजों को औने-पौने दाम में बेचा जा रहा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। महंगाई इतनी है कि अगर हमारी सरकार होती तो चलना दुभर कर देते।

इसे भी पढ़ें: बिहार में 11वीं और 12वीं के खुलेंगे स्कूल, सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को भी खोलने की इजाजत

लालू यादव ने कहा कि वर्तमान में हालात बहुत ही दयनीय है। डीजल के दाम ने तो घी के दाम को भी पीछे छोड़ दिया है। देश काफी पीछे चला गया है। अपने संबोधन में लालू यादव ने लोगों से तीसरी लहर से सावधान रहने को कहा। लालू यादव ने भाजपा पर सामाजिक सौहार्द खराब करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वे समाज में समरसता को बनाए रखें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़