पूर्ण राज्य के मुद्दे पर AAP ने शीला दीक्षित से पूछा, क्या कांग्रेस के घोषणा पत्र झूठे थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

नयी दिल्ली। आप ने दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग को कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शामिल नहीं करने के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के बयान पर आश्चर्य जताते हुये पूछा है कि क्या कांग्रेस के पिछले दो घोषणापत्र झूठे थे। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बुधवार को कहा, ‘‘अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता तो 21 नवंबर 2013 को, दीक्षित ने बतौर मुख्यमंत्री, किस आधार पर दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें: उपग्रह भेदी मिसाइल परीक्षण पर DRDO प्रमुख बोले, भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

राय ने कहा कि कांग्रेस को जनता के समक्ष यह स्पष्ट करना चाहिये कि अगर यह मांग व्यवहारिक नहीं है तो कांग्रेस ने 2013 और 2015 के अपने घोषणापत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का वादा क्यों किया था। उन्होंने कहा शीला दीक्षित जी दिल्ली की जनता को यह कहकर गुमराह कर रही है कि पूर्ण राज्य का दर्जा लोकसभा चुनाव का मुद्दा नहीं हो सकता।

प्रमुख खबरें

Chandranath Rath Murder | 3 शूटरों ने करीब से गोली मारकर Suvendu Adhikari के PA को उतारा मौत के घाट, जानें पूरी वारदात को कैसे दिया अंजाम

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई