भागीरथ चौधरी की अनुशंसा पर वर्षों पुरानी मांग पूरी, 2.50 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण के कार्यादेश

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 10, 2024

राज्य की भाजपा की सरकार ने संसदीय क्षेत्र अजमेर के किशनगढ विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों की स्वीकृति को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने तीन मुख्य सड़कें, जो जिला सीमा को जोडेगी, इसके साथ ही तिलोनिया तोलामाल रोड़ की स्वीकृति को लेकर अनुशंषा की थी। इसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार की ओर से उक्त सड़कों की स्वीकृति के बाद इनके कार्यादेश जारी हो गए तथा जल्द ही किशनगढ विधानसभा क्षेत्र की इन सड़कों का निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य होगा। 

कांकनियावास से जिला सीमा अजमेर - सिरोहीकला, गोली अजमेर जिला सीमा से ईंटाखोई, और बान्दरसिन्दरी से रहलाना जयपुर जिला सीमा को को जोडने को लेकर वर्षों से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे। साथ ही किशनगढ और दूदू विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों ने जनसुनवाई में केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी से आग्रह कर बताया कि इस जिला सड़के के बनने से उन्हे कई किलोमीटर की लम्बी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। पिछले कई सालों से उनकी मांग को पूरा किया जाए।

सड़क निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने जारी किए कार्यादेश

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने उक्त तीनों जिला सीमा सड़कों की स्वीकृति करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की है, अब 2.5 करोड की लागत से इन सडकों का निर्माण कार्य हो सकेगा इस हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से इनके कार्यादेश भी जारी किए जा चुके है। साथ ही 2.5 करोड की लागत से 6 किमी तिलोनिया तोलामाल सड़क भी ग्रामीणों की मांग पर स्वीकृत करा कर कार्यादेश जारी हो गए है। उक्त सड़कों के बनने से क्षेत्र में दर्जनों गांवों सहित हजारों की संख्या स्थानीय आमजन लाभान्वित होंगे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना