Ajmer Sharif Dargah को महादेव मंदिर आखिर किस आधार पर बताया जा रहा है? याचिका में क्या देख कर कोर्ट ने जारी किया है नोटिस?

By नीरज कुमार दुबे | Nov 28, 2024

देश में मंदिर मस्जिद को लेकर बढ़ते विवाद के बीच ताजा मामला राजस्थान के अजमेर से सामने आया है। जहां हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर शरीफ को महादेव का मंदिर बताते हुए अदालत में याचिका दाखिल की। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी कर दिये हैं। हम आपको बता दें कि याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता ने अपनी याचिका में पूर्व न्यायाधीश हरबिलास सारदा की 1911 में लिखी किताब- अजमेर: हिस्टॉरिकल एंड डिस्क्रिप्टिव का हवाला दिया है। बताया जा रहा है कि इस पुस्तक में दावा किया गया है कि मंदिर के मलबे से दरगाह का निर्माण किया गया। पुस्तक में यह भी दावा किया गया है कि इसके नीचे गर्भगृह और परिसर में एक जैन मंदिर स्थित है। बताया जा रहा है कि पुस्तक में दावा किया गया है कि दरगाह के भीतर एक तहखाना है जिसमें एक शिवलिंग है। पुस्तक में यह भी दावा किया गया है कि अजमेर पर राज करने वाले पृथ्वीराज चौहान के वंशजों ने यह मंदिर बनवाया था।

इसे भी पढ़ें: अब अजमेर दरगाह शरीफ का होगा सर्वे! शिव मंदिर बताने वाली याचिका मंजूर, शुरू हुई सियासत

वहीं अजमेर दरगाह केस मामले पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "दरगाह पिछले 800 सालों से यहीं है। नेहरू से लेकर सभी प्रधानमंत्री दरगाह पर चादर भेजते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस ने मस्जिदों और दरगाहों को लेकर इतनी नफरत क्यों फैलाई है? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी वहां चादर भेजते हैं, निचली अदालतें प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर सुनवाई क्यों नहीं कर रही हैं? ओवैसी ने कहा कि इस तरह कानून का शासन और लोकतंत्र कहां जाएगा? यह देश के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और आरएसएस का शासन देश में कानून के शासन को कमजोर कर रहा है। ये सब बीजेपी-आरएसएस के निर्देश पर किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections | 4 मई के महामुकाबले की तैयारी, BJP ने बुलाई हाई-प्रोफाइल बैठक, ममता को जीत का चौका लगाने का भरोसा

टैरिफ की धमकी दी और युद्ध रुक गया, Donald Trump ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष सुलझाने का दावा

बंगाल चुनाव में जासूसी कांड? मतदाताओं की जेब में मिले कैमरे, 77 बूथों पर फिर से वोटिंग की आहट

पंजाब की सरकार ने हटाई Harbhajan Singh की सिक्योरिटी, राज्यसभा सांसद पहुंचे हाई कोर्ट, तुरंत बहाल करने की मांग की