Tax के बदले Tax, ताजपोशी से पहले ट्रंप ने किस बात पर भारत को धमका दिया

By अभिनय आकाश | Dec 19, 2024

अमेरिका के नवर्विचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी अभी भले न हुई हो लेकिन उनके बयान चर्चा का सबब बन रहे हैं। अब उन्होंने भारत पर एक ऐसा बयान दिया है जिससे भारत में व्यापारी तबके में बड़ी चिंता देखी जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पारस्परिक कर (रेसिप्रोकल टैक्स ) लगाने का इरादा जाहिर किया है। ट्रंप ने बीते दिनों इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि  अगर भारत अमेरिका पर टैरिफ लगाता है तो इसके जवाब में हम भी भारत पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे। भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं, जो अमेरिकी सामानों पर सबसे ज्यादा टैरिफ (टैक्स) लगाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: अमेरिका में ट्रंप का दौर वापस आया, यूक्रेन ने चौंकाते हुए रूस के कई इलाकों पर कब्जा जमाया, 2024 की इन बड़ी घटनाओं ने डाला पूरी दुनिया पर असर

ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री ने हमेशा एक दूसरे के प्रति रिश्ते गर्मजोशी से भरे नजर आए। उन दोनों के बीच इस खुशमिजाजी का नतीजा ये निकला कि पहली बार उनके कार्यकाल में ही भारत ने अमेरिका के साथ रक्षा और विदेश मंत्रालय के स्तर पर 2+2 डॉयलॉग हुआ है। कई मौकों पर मोदी की तारीफें करने के बावजूद ट्रम्प ने भारत की प्राथमिकताओं के विरुद्ध भी काम किए हैं, जिनमें शामिल हैं एच-1बी वीजा, जीएसपी और कश्मीर विवाद में मध्यस्थता के प्रस्ताव। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश