कभी अमेरिका दौरे पर आतंकवाद पर चर्चा होती थी, मोदी ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए : नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

 जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री अमेरिका दौरों के दौरान आतंकवाद पर चर्चा करते थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया अमेरिकी दौरे में अंतरिक्ष, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और तकनीकी सहायता संबंधीसमझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने राजस्थान के भरतपुर में एक रैली में अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि अब जब भारत की बात होती है तो कोई भी भारत को पाकिस्तान से जोड़कर बात नहीं करता।

इसे भी पढ़ें: Bihar Amit Shah Visit | 'कोई भी बिहार आने के लिए स्वतंत्र है', नीतीश कुमार ने अमित शाह की यात्रा पर कहा

उन्होंने कहा ‘‘अब राजनीतिक दल जहां परिवार की पार्टी बन कर रह गए हैं, वहीं भाजपा में पार्टी ही परिवार है।’’ नड्डा ने जब भरतपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया तब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले, राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने भरतपुर में संवाददाताओं से कहा ‘‘समान नागरिक संहिता आज की जरूरत है। इस पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा। सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश