पुलवामा हमले के बाद अब राजौरी सेक्टर में हुआ IED ब्लॉस्ट, सेना का अधिकारी शहीद

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2019

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आईईडी ब्लॉस्ट में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया है। बता दें कि राजौरी सेक्टर के करीब लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय सेना ने तलाशी अभियान चलाया तभी अचानक से आईईडी ब्लॉस्ट हुआ। इस ब्लॉस्ट में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया तो वहीं दूसरा अधिकारी बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कश्मीर में? दावा- सुरक्षाबलों के घेरे में हैं

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी की दोपहर में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। वहीं आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे थे मगर जम्मू में प्रदर्शन हिसंक रूप अख्तियार करता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद जम्मू में कर्फ्यू लगा दिया गया और सेना ने पैदल मार्च करके स्थिति को कंट्रोल किया।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम