फेस मास्क बनाने के नाम पर तीन करोड़ रूपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

नोएडा। फेस मास्क बनाने के नाम पर कथित तौर पर तीन करोड़ रूपये से ज्यादा की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को नोएडा की थाना फेस-3 पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि जनवरी माह में एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी के संचालक गुरदीप सिंह ने फेस मास्क बनाने के लिए उनसे आर्डर लिया था।

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल ने पीएम से कोविड रोधी टीके की एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का आग्रह किया

शिकायत में आरोप लगाया गया कि गुरदीप ने तीन करोड़ तीन लाख रुपए एडवांस में लिए लेकिन फेस मास्क बनाकर नहीं दिए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Sudhanshu Trivedi बोले, Parliament में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लिए Delimitation जरूरी

EPFO सदस्यों को रिटायरमेंट बाद किस्तों में निकासी पर नहीं देना होगा Tax

Delimitation Bill पर Kiren Rijiju ने Congress से मांगा समर्थन, राजनीति छोड़ने की दी सलाह

Jacob Duffy ने सीमित ओवरों के क्रिकेट को बताया गेंदबाजी लय बिगड़ने की वजह