By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2024
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को एक पुलिस थाने में जबर्दस्त विस्फोट हुआ, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं।
यह घटना पेशावर से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्वाबी पुलिस थाने में हुई। केंद्रीय पुलिस कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट पुलिस थाने की पहली मंजिल पर स्थित डिपो के अंदर ‘‘शॉर्ट सर्किट के कारण’’ हुआ।
बचाव और अग्निशमन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को बाचा खान मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई लोग घायल हुए हैं और ‘‘इमारत का ऊपरी हिस्सा ढह गया है...’’।