एक देश-एक राशन कार्ड योजना को मिला बल, ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम भी जुड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को कहा कि तीन और राज्य -ओडिशा, सिक्किम और मिजोरम अब ‘एक देश-एक राशन कार्ड’ योजना से जुड़ गये हैं। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना से 20 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त तक उत्तराखंड, नागालैंड और मणिपुर भी इस योजना से जुड़ जायेंगे। एक देश, एक राशन कार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के पात्र लाभार्थी पूरे देश में कहीं भी उचित मूल्य की दुकान से एक ही राशन कार्ड का उपयोग कर अनाज उठा सकेंगे। खाद्य मंत्रालय का लक्ष्य मार्च 2021 तक देश भर में इस योजना को लागू करना है। पासवान ने एक बयान में कहा, आज तीन और राज्यों ओडिशा, सिक्किम और मिजोरम को इस योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक बुनियादी ढांचे का काम जैसे - इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ईपीओएस) सॉफ्टवेयर का उन्नयन, पीडीएस के केंद्रीय एकीकृत प्रबंधन (आईएम-पीडीएस) और अन्नवितरण पोर्टलों का एकीकरण, राशन कार्डों / लाभार्थियों का डेटा केंद्रीय भंडार में उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी का अपेक्षित परीक्षण करना आदि इन तीन राज्यों में में भी पूरा कर लिया गया है। अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- आंध्र प्रदेश, बिहार, दादरा और नगर हवेली, दमन एवं दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश इस योजना से पहले ही जुड़ चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: विशेषज्ञों का दावा, कोरोना संक्रमण के सामुदायिक प्रसार की हो चुकी है पुष्टि

प्रमुख खबरें

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे