उच्च न्यायालय ने अदालत की अवमानना के लिए पुलिस अधिकारी को एक दिन जेल की सजा सुनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

नयी दिल्ली|  उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक पुलिस अधिकारी को अदालत की अवमानना ​​के मामले में एक दिन की जेल की सजा सुनाई है।

उच्च न्यायालय ने उल्लेख किया कि याचिकाकर्ता को आपराधिक विश्वासघात के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें अर्नेश कुमार मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के संदर्भ में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत अनिवार्य रूप से पेश होने का नोटिस जारी किए जाने के नियम का उल्लंघन किया गया।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda