Bhiwandi building collapse: भिवंडी में इमारत ढहने से 1 की मौत, 8 लोगों के फंसे होने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात से आठ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पावरलूम नगरी भिवंडी में बालाजी नगर क्षेत्र स्थित कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे ढह गया। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मलबे से एक शव निकाला गया है, जबकि एक लड़के को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा उस समय हुआ, जब परिसर में मरम्मत का काम जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने इमारत से ‘‘तेज दरार पड़ने जैसी आवाजें सुनीं।’’ खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की लेकिन जब कुछ निवासी बाहर निकल ही रहे थे, तभी इमारत की ‘बी’ विंग अचानक भरभराकर ढह गई। मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ठाणे आपदा मोचन बल और स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बचाव कार्य में श्वान दस्ता, चार दमकल वाहन, दो एंबुलेंस और मलबा हटाने वाली भारी मशीनें तैनात की गई हैं।

प्रमुख खबरें

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day

Asian Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं शूटर Anish Bhanwala

शुरुआती कारोबार में 244 अंक चढ़ा Sensex, Nifty 23,200 के पार पहुंचा

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की