Shraddha Kapoor Birthday: एक फिल्म Aashiqui 2 और चमक गई किस्मत, बनीं Bollywood की Top Actress

By अनन्या मिश्रा | Mar 03, 2026

आज यानी की 03 मार्च को बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने क्यूट लुक, मासूमियत और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी हैं। श्रद्धा कपूर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने गायन के हुनर के लिए भी जानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी करियर

बता दें कि साल 2010 में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इस फिल्म से एक्ट्रेस को खास पहचान नहीं मिला। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' में श्रद्धा ने लीड रोल निभाया। इस फिल्म से श्रद्धा रातों-रात स्टार बन गईं। यह फिल्म म्यूजिकली और कहानी दोनों रूप में हिट हुई।

श्रद्धा की फिल्में

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को महज 16 साल की उम्र में पहला ऑफर मिला था। श्रद्धा ने 'हैदर', 'एक विलेन', 'एबीसीडी 2', 'बागी', 'छिछोरे', 'स्त्री' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों में काम किया है। हर एक फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने कैरेक्टर को जीवंत और प्रभावशाली तरीके से निभाया है। आज के समय में श्रद्धा कपूर न सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं, बल्कि अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी हैं।

प्रमुख खबरें

प्रॉपर्टी खरीदारों को बड़ा तोहफा! 1 अक्टूबर से नहीं पड़ेगी TAN की जरूरत, केवल PAN से निपटेगा TDS का काम

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत