ओडिशा के पारादीप में पलटी नाव, तटरक्षक बल ने बरामद किया मछुआरे का शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

पारादीप। ओडिशा के पारादीप में नौका पलटने की घटना में अग्निशमन विभाग और तटरक्षक बल के कर्मियों ने बुधवार को महानदी से एक मछुआरे का शव बरामद किया और एक मछुआरे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम पिछले 24 घंटे से नदी में बचाव अभियान चला रही है। पुलिस ने बताया कि लापता हुए तीसरे मछुआरे की तलाश जारी है। पारादीप तट से लगे नेहरू बंगला के निकट मंगलवार को पांच मछुआरों को ले जा रही नौका पलट गई थी। पांच में से दो मछुआरों को एक अन्य नौका के जरिये बचा लिया गया, लेकिन तीन मछुआरे लापता हो गए थे। उनके लिए तटरक्षक बल और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने खोज और बचाव अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: कन्या भोज के दौरान आग लगने से बच्ची की मौत, सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लक्ष्मीधर दास को नदी में तैरता हुआ देख बचा लिया गया। संतोष मलिक का शव नदी किनारे पड़ा हुआ मिला। अधिकारी ने कहा कि खोजी टीम तीसरे मछुआरे उमाकांत दास की खोज में जुटी है। 

प्रमुख खबरें

Ayushman Bharat Yojana 2024: 30 अप्रैल को मनाया जा रहा आयुष्मान भारत योजना, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं