ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के बाद तेज हुए सैन्य अभियान के तहत, संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने रविवार को ईरान भर में व्यापक हमले किए, जिनमें देश के बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया और युद्धपोतों को नष्ट कर दिया गया। विस्फोटों से पूरे देश में इमारतें हिल गईं और राजधानी तेहरान के ऊपर धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि हमलों की शुरुआत से अब तक खामेनेई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 550 से अधिक लोग मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: PoK में मचा जबरदस्त बवाल, UN दफ्तर को किया आग के हवाले

हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण मराठवाड़ा के 61 लोग मध्य पूर्व में फंसे

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के कुल 61 लोग दुबई, बहरीन, कतर और अबू धाबी में फंसे हुए हैं। संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि इन 61 लोगों ने मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, नांदेड़, हिंगोली, बीड और लातूर जिलों के प्रशासन को सूचित किया है। इनमें से कुछ पर्यटक हैं, कुछ काम के लिए खाड़ी देशों में गए हैं और अन्य के पास निवास वीजा है।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया