कामयाबी की जानकारी बहुत जल्द देंगे...ईरानी सेना ने नेतन्याहू को मारने का किया दावा, मचा हड़कंप!

Iranian army
AI Image
अभिनय आकाश । Mar 2 2026 4:36PM

आईआरजीसी ने एक बयान में कहा क अपराधी इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय और शासन के वायु सेना कमांडर के ठिकाने पर खेबर शेकान बैलिस्टिक मिसाइलों से 10वीं लहर के दौरान लक्षित और अचानक हमले किए गए।

 ईरान की तरफ से इजरायल को लेकर बहुत बड़ा दावा किया गया है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमले के बाद ईरानी सेना ने बयान जारी किया है। ईरानी सेना ने बयान में कहा कि नेतन्याहू का भविष्य अनिश्चित है। कामयाबी की जानकारी जल्द देंगे। एक तरफ पहले बयान जारी किया गया था कि हमने टारगेट किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने तेल अवीव में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कथित हमले के समय 76 वर्षीय इजरायली नेता कार्यालय में मौजूद थे या नहीं। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा क अपराधी इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय और शासन के वायु सेना कमांडर के ठिकाने पर खेबर शेकान बैलिस्टिक मिसाइलों से 10वीं लहर के दौरान लक्षित और अचानक हमले किए गए।

इसे भी पढ़ें: PoK में मचा जबरदस्त बवाल, UN दफ्तर को किया आग के हवाले

जिस मिसाइल के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है उसकी खासियत की बात करें तो इसे मोबाइल लांचर से भी दागा जा सकता है। और इसमें सबसे बड़ी खासियत ये है इसका वॉरहेड उड़ान के अंतिम चरण में भी अपनी दिशा को बदल सकता है। जिससे एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे इंटरसेप्ट करना बहुत मुश्किल होता है। इजराइल के पास सबको मालूम है कि आयरन डोम है। वो मिसाइलों को इंटरसेप्ट करके ड्रोन को इंटरसेप्ट करके हवा में ही नष्ट कर सकता है। अगर इस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है सीधे टारगेट पर जाके लगती है। ढाई हजार किमी की इसकी मारक क्षमता है और सबसे बड़ी बात है कि आयरन डोम भी इसे इंटरसेक्ट नहीं कर पाता। 

इसे भी पढ़ें: Gulf में जंग का साया! Dubai, Abu Dhabi की सभी Flights रद्द, Amazon के डेटा सेंटर तबाह

आईआरजीसी दावा कर रहा है कि पीएम के दफ्तर को ऑफिस को उसने हिट किया और उसका ये दावा है कि ये बिल्कुल सफल और सटीक रहा है और इजराइल को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और आईआरजीसी के इस दावे के बाद वो भी इंतजार कर रहा है कि इजराइल की तरफ से इसका क्या रिप्लाई आता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़