कैलीफोर्निया के गिरजाघर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

लगुना वुड्स (अमेरिका)। अमेरिका के कैलीफोर्निया में रविवार को एक गिरजाघर में एक संदिग्ध ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। गिरजाघर में मौजूद लोगों ने मौके पर बंदूकधारी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध एशियाई मूल का एक व्यक्ति है, जिसकी उम्र 60 से 70 के बीच प्रतीत होती है और जांचकर्ताओं का मानना है कि वह इलाके का रहने वाली नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध ने सुबह की प्रार्थना सभा के बाद गिरजाघर में आयोजित भोज में गोलीबारी की।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग ने ट्विटर पर बताया कि लगुना वुड्स के ‘जिनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च’ में दोपहर डेढ़ बजे के आसपास गोलीबारी हुई। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम के कार्यालय ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘किसी को अपनी धार्मिक आस्थाओं को लेकर चिंचित होने की जरूरत नहीं है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित समुदाय और इस घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

RG Kar Case Update: साक्ष्य मिटाने के आरोप में TMC MLA Nirmal Ghosh गिरफ्तार, जल्दबाजी में Cremation पर बड़ा एक्शन

सुखबीर सिंह बादल से मुख्यमंत्री फडणवीस ने की मुलाकात, जांच के दिए आदेश

रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

क्या आप नहीं चाहते कि लोग स्वस्थ रहें? फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार