उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की तीन अलग-अलग घटनाओं में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि तीन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इसने कहा कि शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे से शनिवार रात एक बजे के बीच वेलकम थाने को चाकूबाजी की घटना से संबंधित तीन कॉल प्राप्त हुईं।

टिर्की ने कहा कि चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल गुरफान की मौत हो गई और उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसी रात जनता मजदूर कॉलोनी के रहने वाले शारिक (22) की गर्दन पर भी चाकू से वार किया गया, हालांकि वह वहां से भागकर खुद को बचाने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में कपिल चौधरी (25) और सोहेल (22) नामक दो हमलावरों को पकड़ लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कपिल चौधरी को 2021 में हत्या के प्रयास तथा 2022 में चाकूबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह तीन महीने पहले जेल से छूटकर आया था। उन्होंने कहा कि चौधरी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और खून से सना चाकू बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir | आतंकवाद से जुड़े मामले में एसआईयू ने पुलवामा में छापेमारी की

अधिकारी ने कहा कि तीसरे आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक साथ शराब पी रहे थे और तभी उन्होंने कुछ लोगों को लूटने की योजना बनाई। इसने कहा कि तीनों के पास चाकू थे, जो उन्होंने हाल ही में बल्लीमारान इलाके से खरीदे थे। इसने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 392 (डकैती), 397 (डकैती, मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश) और 34 (समान इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि समीर की तलाश जारी है जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और पिछले साल शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत डकैती के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: Rahul Gandhi का EC पर निशाना, GST संग्रह में बड़ा उछाल

Kia India ने दस महीनों में 286470 गाड़ियां बेचकर तोड़ा 2025 की कुल बिक्री का रिकॉर्ड

Delhi Police ने 10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य पकड़े

Bharatendu Harishchandra के नाटक Neeldevi पर New Delhi में चर्चा, नारी सशक्तीकरण पर मंथन