उत्तराखंड और तमिलनाडु की छात्राओं द्वारा सेनाध्यक्ष को सौंपी गई एक लाख राखियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

कश्मीर के वर्तमान वातावरण में देश के एक छोर से दूसरे छोर की स्कूल छात्राओं ने भारत के सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को एक लाख हस्त निर्मित राखियां भेंट कीं जो सियाचिन, जैसलमेर, नाथुला जैसे सीमांत क्षेत्रों पर तैनात जवानों के लिए भेजी जाएंगी। इन राखियों को तमिलनाडु, करूर के भरनी विद्यालय और देहरादून के आर्यन स्कूल की नन्ही छात्राओं  द्वारा बनाया गया। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में राखी का पर्व नहीं होता परन्तु सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ने वहाँ की छात्राओं ने उत्तराखंड से पूर्व सांसद तरुण विजय की पहल पर गत दो वर्षों से राखियां बना कर सेनाध्यक्ष को भेजना शुरू किया। इस समूह में, जिसे  सेनाध्यक्ष की राखी ब्रिगेड भी कहा गया, यूथ फॉर भारत की युवतियां और छात्र भी थे। सुहासिनी शेखावत ने उनका नेतृत्व किया। कोइम्बटोर और मदुरै से भी तमिल छात्राएं प्रधानाचार्य राम सुब्रमण्यम के नेतृत्व में आईं। सेनाध्यक्ष जनरल रावत ने ने सब बहनों को मिठाई खिलाई और परंपरागत रूप भाई की और से से बहादुरी का प्रतीक उपहार भी दिया। वंदना बिष्ट विजय ने सभी छात्रों और राखी फॉर सोल्जर्स टीम का परिचय करवाया। उन्होंने कहा कि राखी पर्व पर सब छात्राएं अपने अपने जिले में पोलिस, अर्ध सैनिक बलों और सेना के सभी अंगों के जवानों को राखियां बांधे यह इस अभियान का उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक और 370 झांकी है, सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक बाकी है

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने इस पहल का बहुत भाव भीना स्वागत किया और कहा कि नन्हे बच्चों द्वारा बनायीं राखियां जवानों का मनोबल बढ़ाएंगी। यह राखियां तमिलनाडु से दिल्ली तक एयर इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री अश्विनी लोहानी की ओर से निशुल्क लाई गयीं। जवानों के लिए राखियां अभियान उत्तराखंड के पूर्व सांसद तरुण विजय द्वारा दो वर्ष पहले शुरू किया गया था और डोकलाम, नाथुला घटनाक्रम के समय भी 50 हज़ार राखियां भेजी गयीं थीं। तरुण विजय ने कहा कि अगले वर्ष वे थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के लिए पांच लाख राखियां देश भर से बनवाकर भेजने का लक्ष्य रखते हैं।

 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए