दस लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक का एके- 47 के साथ सरेंडर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2022

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आज 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी और जोनल नक्सल कमांडर महाराज प्रामाणिक ने एके 47 राइफल, दो मैग्जीन, डेढ़ सौ कारतूस एवं दो वायरलेस सेट के साथ पुलिस के सामने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल विष्णुकांत होमकर समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रामाणिक उर्फ राज उर्फ बबलू ने आत्मसमर्पण किया। वह अपने साथ एक एके 47 राइफल, दो मैग्जीन, 150 कारतूस और 2 वायरलेस सेट लेकर पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में लूटपाट के आरोप में पांच गिरफ्तार, 16.8 लाख रुपये बरामद

पुलिस ने बताया कि सरायकेला खरसांवा का रहने वाला प्रामाणिक 119 विभिन्न आपराधिक वारदात में वांछित था और माओवादियों की दक्षिणी छोटानागपुर जोनल कमेटी का कमांडर था। आत्मसमर्पण के बाद प्रामाणिक ने कहा कि नक्सली बहला फुसला कर लोगों को दस्ते में शामिल करते हैं और ऐसे ही झूठे सब्जबाग के चलते ही वह भी नक्सलियों के दस्ते में शामिल हुआ था। प्रमाणिक ने कहा कि वर्तमान में नक्सली अपनी मूल धारणा को भूल चुके हैं। उसने यह भी बताया कि नक्सली दस्ते में शामिल महिलाओं का खुलेआम शोषण किया जाता है। आत्मसमर्पण के कार्यक्रम में होमकर ने बताया कि महाराज प्रमाणिक का आत्मसमर्पण पतिराम मांझी के दस्ते के लिए बड़ा झटका है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress