दिल्ली में एक महीने तक चली मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का समापन हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची में संशोधन के लिए महीने भर चला अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। इस दौरान जागरूकता के लिए शहर की बसों पर पोस्टर लगाए गए, विशेष शिविरों का आयोजन किया गया और सोशल मीडिया के जरिये लोगों को इसकी जानकारी दी गई। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि “मतदाताओं के पर्व” के रूप में चलाई गई यह प्रक्रिया “बेहद सार्थक” रही।

मतदाता पंजीकरण, नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और सुधार के लिए पिछले एक महीने में सौंपे गए सभी आवेदन पत्रों की जांच होगी और जनवरी में अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया बेहद सार्थक रही।” दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए तैयारियां की थीं ताकि कोई मतदाता वंचित न रहजाए।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी