बुजुर्ग की पिटाई मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, बताया जा रहा है सपा का स्थानीय नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में के लोनी इलाके में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई दाढ़ी काटने के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस मामले में एक उम्मेद नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई है जिसे समाजवादी पार्टी का स्थानीय नेता बताया जा रहा है। 

पुलिस सूत्रों की मानें तो उम्मेद पहलवान पर दंगे की साजिश रचने का आरोप है। उम्मेद को गिरफ्तार कर फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि ये वही शख्स है जिसने मामले को फेसबुक लाइव के जरिए सांप्रदायिक रंग दिया था। इसके बाद ये मामला कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था। 

ये है पूरा मामला  

दरअसल बुलंदशहर के अनूपशहर में रहने वाले अब्दुल समद सैफी लोनी अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस ऑटो में वो सवार हुए थे उसमें चार युवक पहले से बैठे थे। बाद में इन युवकों ने समद सैफी की पिटाई और जबरन उनकी दाढ़ी काटने का प्रयास किया। इसी मामले में उम्मेद पहलवान की तलाश की जा रही थी, जो कि पिछले कुछ दिनों से गायब था।

मोबइल नहीं हुआ है बरामद

आपको बता दें कि उम्मेद कई दिनों से फरार चल रहा था जिसकी तलाशी में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। पुलिस ने शनिवार को उसे दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले का मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर एक्सटॉर्शन के मामले में पहले से जेल में बंद है। जिसे रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस मामले में वो मोबाइल भी अबतक नहीं मिला है जिससे वीडियो बनाया गया था। 

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में