पालघर के शिवसेना नेता की हत्या के सिलसिले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2025

 महाराष्ट्र के पालघर जिले के शिवसेना नेता अशोक ढोडी के अपहरण और हत्या के सिलसिले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर से मनोज भवरसिंह राजपूत (34) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। मामले के विवरण के अनुसार, अशोक ढोडी (52) 19 जनवरी को लापता हो गए थे और उनका शव कुछ दिन बाद मिला था, जब पुलिस ने उनकी कार को गुजरात में पानी से भरी एक खदान में से खोज निकाला था।

पुलिस के अनुसार, अविनाश ढोडी इस बात से नाराज था कि अशोक ने वेवजी ग्राम पंचायत में उसके घर का पट्टा रद्द करने के लिए आवेदन दायर किया था, जिसके बाद उसे घर से बेदखल कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!

Karnataka Govt का बड़ा प्रशासनिक सुधार, Praja Seva Department से बदलेगा Governance Model