उप चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, विधायक इस्तीफा देकर बीजेपी में हुआ शामिल

By दिनेश शुक्ल | Oct 25, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राहुल सिंह लोधी विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस की टिकिट से दमोह विधानसभा सीट से जीत कर सदन में पहुँचे थे। रविवार को प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को इस्तीफा देने के बाद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि वह दो दिन पहले ही अध्यक्ष को विधानसभा की सदस्यता छोड़ने का आवेदन दे चुके थे। वही रविवार को विधिवत राहुल सिंह लोधी ने प्रोटेम स्पीकर को इस्तीफा दे दिया है। जिसे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने स्वीकर करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया है। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह