एक और कांग्रेस नेता का विवादित बयान, मोदी के पिता के बारे में कोई नहीं जानता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2018

मुंबई। राज बब्बर और सी.पी. जोशी के बाद कांग्रेस के एक और नेता ने विवादित बयान देकर अपनी पार्टी के लिए मुश्किल पैदा कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार ने शनिवार को राजस्थान में कांग्रेस की एक जनसभा के दौरान कहा, ‘‘आपके (मोदी के) प्रधानमंत्री बनने से पहले आपको जानता कौन था? अब भी आपके पिता का नाम कोई नहीं जानता, लेकिन हर कोई (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी के पिता का नाम जानता है।’’ 

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सच है कि लोगों को राहुल गांधी के पिता के बारे में तो पता है, लेकिन मोदी के पिता के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया राहुल गांधी की पिछली पीढ़ियों के बारे में जानती है, लेकिन कोई नहीं जानता कि मोदी के पिता कौन थे।’’ 

पिछले दिनों अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने रुपए की गिरती कीमत की तुलना मोदी की मां की उम्र से की थी। बाद में कांग्रेस नेता सी.पी. जोशी ने मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के बारे में जातिसूचक टिप्पणी की थी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया