त्रिपुरा में कोरोना से एक और मौत, संक्रमण के 206 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2020

अगरतला। त्रिपुरा में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के 206 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,675 हो गई और मृतकों की संख्या 10 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने बृहस्पतिवार देर रात को ट्वीट किया, “4,473 नमूनों की जांच में 206 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई।” त्रिपुरा में वर्तमान में 1,575 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 2,072 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। बैठक में मुख्य सचिव मनोज कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इस बीच राज्य के कानून मंत्री और कैबिनेट के प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने कहा कि सरकार महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेगी। नाथ ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने प्लाज्मा बैंक स्थापित करने और कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

Pilibhit नगर कोतवाली इलाके में तेंदुए ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को किया घायल

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी