केरल में मस्तिष्क ज्वर से एक और व्यक्ति की मौत, अगस्त से अब तक पांचवीं मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

केरल में ‘अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस’ से सोमवार को एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिससे अगस्त से अब तक राज्य में इस दुर्लभ और घातक मस्तिष्क संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कई अन्य लोग अब भी इस संक्रमण के लक्षणों के साथ उपचाराधीन हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, केरल स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के उपचार के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह संक्रमण आमतौर पर दूषित जल में मौजूद एक कोशिकीय प्राणी अमीबा के संपर्क में आने से फैलता है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक केरल में कुल 42 मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

वैश्विक मंदी के बीच भारत का दम! 7.7% जीडीपी ग्रोथ पर बोले पीएम मोदी- मजबूत है देश की आर्थिक बुनियाद, यह जनता को मेरी गारंटी

Time पर नहीं आते पीरियड्स? रसोई की इन 3 चीजों से बना काढ़ा है अचूक उपाय, जानें यह Expert Tip

Prabhasakshi NewsRoom: Cockroach Janata Party की पहली ही रैली में उमड़ी भारी भीड़, बड़े-बड़े राजनेताओं की उड़ी नींद!

India-Pakistan Dispute | UNSC की कुर्सी जिम्मेदारी है, झूठ का लाउडस्पीकर नहीं, भारत ने पाकिस्तान को दी गंभीर नसीहत