हाउसिंग फ़ॉर ऑल की ओर योगी सरकार ने बढ़ाया कदम, जानिए पूरा मामला

By सत्य प्रकाश | Aug 30, 2021

अयोध्या। हाउसिंग फ़ॉर ऑल के लक्ष्य की कदम बढ़ाते हुये योगी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अयोध्या जनपद में 3 हजार 181 लाभार्थियों के खाते में पहली, दूसरी व तीसरी किश्त की सौगात दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के तहत ठेला व पटरी दुकानदारों को ऋण का प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली तौर पर मौजूद लाभार्थियों को संबोधित कर जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत भी कराया।  

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामलला के किए दर्शन, कहा- राम के बिना अयोध्या, अयोध्या नहीं 

इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर विकास, उन्नति व रोजगार को लेकर लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैv उन्होंने कहा इसीक्रम में पीएम आवास शहरी योजना एक तरफ जहां लोगों को रहने के छत की व्यवस्था की जा रही है। तो वहीं स्वावलंबी बनाने की दिशा में पीएम सुनिधि योजना चलाई जा रही, ताकि लोगों को रोजगार अवसर उपलब्ध हो सकें। ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र पर लगातार काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के परियोजना अधिकारी यामिनी रंजन ने बताया कि सरकार की ओर संचालित सभी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा, ताकि उन्हें सही तरीके से सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता