यूक्रेन में कर्नाटक का एक और छात्र घायल हुआ : बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

बेंगलूरु|  यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में कर्नाटक का एक छात्र घायल भी हुआ है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घायल छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के साथ था जो गोलाबारी में मारा गया।

बोम्मई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हावेरी जिले में रनेबेन्नूर तालुक के चलगेरी गांव के दो और छात्र वहां थे। एक घायल हुआ है जबकि दूसरा सुरक्षित है।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने नवीन के पिता शेखरप्पा ज्ञानगौदर से बात की और घटना पर दुख जताया। बोम्मई ने कहा कि उनकी ध्यान नवीन का शव भारत लाने पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है कि शव की हालत क्या है...मैंने पीएमओ से बात की है और उनसे अनुरोध किया है। मैंने प्रधानमंत्री को यूक्रेन से शव लाने के लिए संदेश भी भेजा है। हमारे अधिकारी यूक्रेन में दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष