दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के लिए एक सप्ताह और करना पड़ सकता है इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की ‘‘संभावना नहीं’’ है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में छा चुका है। बयान में कहा गया है कि इस वर्ष मानसून की मुख्य विशेषता पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से पहले आगे बढ़ना है।

इसे भी पढ़ें: LJP में फूट के पीछे जदयू का हाथ? चिराग पासवान के आरोप पर नीतीश कुमार ने दिया ये जवाब

स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि संभावना है कि दिल्ली में जून के आखिर के आसपास ही मानसूनी बारिश होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिमी हवाएं कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ने से रोक रही हैं। इनके कम से कम एक सप्ताह तक बने रहने की उम्मीद है।’’ पलावत ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines