‘ऑपरेशन बुल बुल’ में एक नक्सल कमांडर मारा गया, दस लाख के ईनामी समेत नौ धरे गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

रांची। झारखंड के लोहरदगा एवं लातेहार जिलों में बारह दिनों तक माओवादियों के खिलाफ चलाये गये ‘ऑपरेशन बुलबुल’ के दौरान सुरक्षा बलों ने कम से कम दस मुठभेड़ों में जहां दस लाख रुपये के ईनामी नक्सली जोनल कमांडर बलराम उरांव समेत नौ नक्सलियों को धर दबोचा। वहीं एक शीर्ष नक्सली को मार गिराया है। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया है। यहां झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं महानिरीक्षक एवी होमकर ने बताया कि आठ फरवरी को लोहरदगा एवं लातेहार के बुलबुल जंगलों में शुरू हुए इस ‘ऑपरेशन बुल बुल’ अभियान में सुरक्षा बलों को भारी सफलता मिली और उन्होंने पूरे इलाके में न सिर्फ नक्सलियों की कमर तोड़ दी बल्कि लगभग पूरे इलाके से उन्हें खदेड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा परिसर में सभी को सामाजिक दूरी अपनानी होगी तथा फेस मास्क पहनना जरूरी --परमार

पकड़े गये नक्सलियों एवं उनके नष्ट किये गये अड्डों से सुरक्षा बलों ने एक अमेरिकन आटोमेटिक राइफल, एक इंसास राइफल, 315 बोर की एक राइफल, एक कारबाइन, एक पिस्तौल, तमाम हथियारों की 1678 गोलियां, एसएलआर की 13 मैगजीन, इंसास राइफल की चार मैगजीन, लाइट मशीनगन की दो मैगजीन, अनेक ग्रेनेड, चार वायरलेस सेट आदि सामान बरामद किया है।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में

World Cup: Embolo के Red Card पर भड़के Swiss कोच, बोले- इस नियम ने हमारा खेल बर्बाद कर दिया

Twisha Sharma Death Case: AIIMS ने फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी, जिम्नास्टिक बेल्ट बनी अहम सबूत