अशांत बलूचिस्तान में हुआ आतंकवादी हमला, हमले में पाकिस्तानी जवान की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

क्वेटा। देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में तुर्बत हवाईअड्डे के निकट हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का एक सैनिक मारा गया। ‘इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि इस हमले को छोटे हथियार से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने अंजाम दिया। आतंकवादियों ने तुर्बत हवाईअड्डे के निकट कुछ सैनिकों पर हमला किया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें सैनिक अकील अब्बास मारा गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर