जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पिस्तौल और दो हथगोले बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एक व्यक्ति के पास से एक पिस्तौल एवं दो हथगोले बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कमरुद्दीन के रूप में की गई है, जो पेशे से शिक्षक है। अधिकारियों ने बताया कि मंडी क्षेत्र के हरि बुड्ढा गांव में स्थित उसके घर से पाकिस्तान से अवैध रूप से लाए गए हथियार बरामद किए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में NDA के एकमात्र मुस्लिम सांसद महबूब अली कैसर RJD में शामिल

उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने विशेष सूचना के आधार पर रविवार तड़के गांव में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अभी जारी है। इस बीच, सेना की सहायता से पुलिस ने रविवार सुबह मेंढर सेक्टर के कालाबन को भी घेर लिया जहां तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway