‘Covid’ डेटा लीक मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

नयी दिल्ली। कोविड-19 रोधी टीकाकरण से जुड़े ‘कोविन’ पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के कथित तौर पर लीक होने के मामले में बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति पर डेटा लीक करने के लिए संदेश ऐप ‘टेलीग्राम’ का इस्तेमाल करने का आरोप है। ‘कोविन’ मंच पर पंजीकरण कराने वाले कुछ नागरिकों की जानकारी लीक होने का दावा किया गया था और विपक्षी दलों ने सरकार से इससे निपटने के लिए कदम उठाने की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह