Bihar के सारण में चुनाव बाद हिंसा में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2024

छपरा। बिहार के सारण जिले में मंगलवार सुबह चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसा की यह घटना भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ा तेलमा इलाके में हुई। अधिकारी ने बताया कि इलाके में सोमवार को हुए मतदान के दौरान अनियमितताओं के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कथित समर्थकों के दो समूहों के बीच विवाद हो गया और इस दौरान गोलीबारी भी हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान चंदन यादव (25) के रूप में हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

सारण लोकसभा सीट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी से है। राजद के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना बेहद निंदनीय है। चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जिला प्रशासन के अधिकारियों से मेरी बातचीत हुई है... प्रशासन ने मुझे आश्वासन दिया है कि बाकी दो लोगों को भी शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे कृत्यों में शामिल लोग साबित करते हैं कि वे चुनाव हार गए हैं।

प्रमुख खबरें

बस एक धागे पर टिकी है ज़िंदगी, Iran की मदद करने वाले देशों को Donald Trump की Economic D-Day वाली चेतावनी

जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, अमेरिकी राजदूत Sergio Gor के बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, प्रभारी को किया तलब

Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र