Amethi में सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में संभवत: गैस सिलेंडर फटने से एक मकान ढह गया, जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे भदेर-जामो रोड पर स्थितशिव महेश पांडे नामक व्यक्ति के मकान में हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि धमाके के बाद मकान पूरी तरह ढह गया।

मकान में स्थित कोल्ड ड्रिंक गोदाम के मालिक बलराम पांडे के अनुसार वह रात में गोदाम में रखे खातों को चेक करने गए थे, तभी यह घटना हुई। उन्होंने पुलिस को बताया, मैं गेट का ताला खोल रहा था, तभी एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी इमारत गिर गई।”

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि धमाका गैस सिलेंडर फटने से हुआ। उन्होंने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश