झारखंड के रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2025

झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर राजरप्पा थाना क्षेत्र के पास हुआ, जब एक ऑटो-रिक्शा श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रहा था और उसे गोला से आ रहे एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से एक यात्री, बबिता देवी (52) गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें रिम्स रांची रेफर किया गया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘सभी श्रद्धालु बिहार के पटना और भागलपुर के रहने वाले हैं। उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ अधिकारी ने कहा, पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है