कुशीनगर में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2025

कुशीनगर में पचफेड़ा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस दुर्घटना में चारों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। उन्हें रवींद्र नगर धूस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज राजभर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य घायलों – छोटेलाल, राकेश, और दीपक कुशवाहा (37) का उपचार हो रहा है।

पडरौना थाने के थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘लिखित शिकायत मिलने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’ पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

पंजाब में Harpal Singh Cheema ने Pargat Singh से बेअदबी विधेयक पर रुख साफ करने को कहा