Nipah Virus से एक व्यक्ति की मौत, Kerala की स्वास्थ्य मंत्री Veena George ने की पुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2024

मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले के एक निजी अस्पताल में हाल में 24 वर्षीय व्यक्ति की निपाह वायरस संक्रमण से मौत हो गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को यह जानकारी दी। जॉर्ज ने कहा कि क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा मौत के कारणों की जांच करने पर निपाह संक्रमण का संदेह हुआ।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi को लेकर ये क्या बोल गए Ravneet Singh Bittu, खड़ा हो सकता है बड़ा बवाल!

मलप्पुरम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के नतीजों में संक्रमण पाया गया, जिसके बाद शनिवार रात को ही स्वास्थ्य मंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक की और प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कदम उठाए। इस बीच, रविवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के नतीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

मंत्री ने कहा कि शनिवार रात को ही 16 समितियां बनाई गईं और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 151 लोगों की सूची भी बनाई गई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ विभिन्न स्थानों की यात्रा कर चुका था और उसके करीबी संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा तो सड़क से Jamshedpur पहुंचे PM Modi, इन तीन पार्टियों को बताया झारखंड का दुश्मन

जॉर्ज ने कहा, ‘‘पृथकवास में रखे गए पांच लोगों में हल्का बुखार और लक्षण पाए गए हैं। उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।’’ निपाह संक्रमण का इलाज करा रहे मलप्पुरम के एक लड़के की 21 जुलाई को मौत हो गई थी। यह इस साल राज्य में निपाह संक्रमण का पहला पुष्ट मामला था।

प्रमुख खबरें

Sensex 539 अंक लुढ़ककर 76933 के स्तर पर बंद, Nifty में 117 अंकों की गिरावट

Delhi Race Course Case: 1994 से पेंडिंग Lease Renew न होने पर बड़ी कार्रवाई, Government ने लिया कब्जा

Sukesh Chandrashekhar पहुंचे Delhi High Court, निचली अदालत की दोषसिद्धि को दी चुनौती

Nepal Floods में मृतकों का आंकड़ा 270 पहुंचा, 288 भारतीयों समेत 826 लापता