ठाणे में गोदाम परिसर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गोदाम परिसर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम चार बजकर 50 मिनट की है जिसमें आठ गोदामों को नुकसान पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता है। जाधव ने बताया कि अग्निशमन दल ने रात में एक गोदाम से एक व्यक्ति का जला शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है , शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आग के कारण आठ गोदामों को नुकसान पहुंचा है, कुछ गोदामों में रसायन रखा था और कुछ में गत्ते। उन्होंने बताया कि भिवंडी, ठाणे, कल्याण, नवी मुंबई, उल्हासनगर और अंबरनाथ से अग्निशमन इकाइयां आग बुझाने के काम में लगी हैं। कई निजी पानी टैंकर की मदद ली जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और यातायात को दूसरे मार्गों की तरफ मोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती

Guinea की राजधानी Conakry में कचरा ढहने से 30 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई मकान

Tripura Flood: भारी बारिश के बाद 1,305 लोग सुरक्षित निकाले गए, 17 राहत शिविर बने

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार