इंदौर में रसायन इकाई में आग से एक व्यक्ति की मौत, तीन लोगों को सुरक्षित बचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2024

इंदौर में तीन मंजिला मकान में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित रसायन इकाई में बुधवार देर शाम आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कादिर ने मकान का आधार तल लगभग एक साल पहले किराये पर लिया था, और यहां वह तेजाब व थिनर जैसे रसायनों से जुड़ी छोटी इकाई चला रहा था।

यादव ने बताया कि मकान की ऊपरी मंजिलों पर फंसे तीन लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना और रसायन इकाई के संचालन को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि घटना में दो वाहन और ऊपरी मंजिल पर रखा कुछ सामान भी जलकर खाक हो गया। इस बीच, अग्निकांड की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में अवैध रूप से रसायन इकाई का संचालन किया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की