नागपुर की विस्फोटक फैक्टरी में भीषण धमाका, एक की मौत, सात गंभीर रूप से घायल, रेस्क्यू जारी

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2025

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बुधवार मध्यरात्रि के बाद विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित ‘सोलर एक्सप्लोसिव्स’ की आरडीएक्स इकाई में देर रात करीब साढ़े 12 बजे विस्फोट हुआ।

विस्फोट कंपनी के सीबी-1 प्लांट में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट से पहले धुआँ देखा गया, जिससे वरिष्ठ कर्मचारी सतर्क हो गए और उन्होंने तुरंत सभी को बाहर निकलने को कहा। अधिकांश कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन प्लांट के अंदर मौजूद मयूर गणवीर बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही क्षणों बाद, यूनिट में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तीव्र था कि इमारत के कई हिस्से कई मीटर दूर तक उड़ गए।

इसे भी पढ़ें: Naxalite-Maoist Insurgency | झारखंड के पलामू में माओवादी मुठभेड़, दो जांबाज जवान शहीद और एक गंभीर रूप से घायल

उड़ते हुए मलबे ने कई श्रमिकों को घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस, दमकल विभाग की टीमें और वरिष्ठ जिला अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे। अधिकारियों ने पहले यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजार किया कि कोई दूसरा विस्फोट न हो, फिर बचाव कार्य शुरू किया। बाद में, कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया और मलबे में फंसे लोगों को बचाया गया।

इसे भी पढ़ें: अन्याय को मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है: अखिलेश

घायलों को शहर के अस्पतालों में स्थानांतरित करने से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। एएनआई से बात करते हुए, ढांडे अस्पताल के आईसीयू प्रभारी डॉ. नृपाल ढांडे ने कहा, "हमें रात करीब 1:30 बजे एक फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली। सबसे पहले, चार मरीज़ों को यहाँ लाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी और उनके सिर में चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया और वे वेंटिलेटर पर हैं। ज़्यादातर मरीज़ों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अभी अस्पताल में सात मरीज़ों का इलाज चल रहा है।"

प्रमुख खबरें

हमारे पास Drone रोकने तक के हथियार नहीं हैं, US Deputy Commander Joseph Jarrard के खुलासे से Russia, China, North Korea और Iran मुस्कुराए

Bollywood Wrap Up | Ananya Raj का 27 वर्ष की आयु में निधन, Awarapan 2का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, Analog Paneer के 5 बड़े नुकसान!

Kartik Aaryan की फिल्म Captain India में हुई Parvathy Thiruvothu की एंट्री, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग